सरगुजा जिले में मां की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने अपनी मां के कमरे में गांव के ही एक युवक को रात में देखकर युवक एवं मां दोनों की पिटाई कर दी। मारपीट में आई अंदरूनी चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पोड़ी निवासी छोटू मराबी (20) ने गुरुवार की रात अपनी मां मान कुंवार के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद मानकुंवर अचेत हो गई थी। परिजनों ने उसका उपचार भी नहीं कराया। वह घर में ही पड़ी रही एवं उठ-बैठ नहीं पा रही थी। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया। मां के कमरे में दूसरे युवक को देख की मारपीट
एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में छोटू मराबी ने बताया कि 10 अप्रैल को वह ग्राम खुखरी में अपने भांजे के फलदान कार्यक्रम में गया था। रात करीबन 9.30 बजे वह वापस घर लौटा तो उसका बड़ा भाई अहिबरन सिंह मरावी और उसका दोस्त भजन राम टेकाम शराब के नशे में घर के बरामदे में सोए थे। दोनों को सोया देख वह अपने कमरे में चला गया। करीब एक घंटे बाद वह बाथरूम जाने के लिए निकला तो भजन रात बरामदे में नहीं था। बाथरूम से लौटा तो उसने मां के कमरे से आवाज आती हुई सुनी। उसने परदा हटाकर देखा तो भजन राम टेकाम उसकी मां के साथ कमरे में सोया था। उसने भजन राम टेकाम को मां के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया था। इससे आक्रोशित होकर उसने दोनों की डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान भजन राम घर से भाग निकला। वहीं मानकुंवर अचेत होकर गिर गई। घायल होने के बाद परिजनों द्वारा उपचार नहीं कराने से उसकी मौत हो गई। दरिमा थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि मामले में पुलिस ने छोटू मराबी के खिलाफ धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया।


