सूरजपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज:शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद जागरूकता रैली निकाली, 20 अप्रैल तक चलेगा अभियान

सूरजपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ कलेक्ट्रेट से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अग्नि सुरक्षाकर्मियों ने शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जन जागरुकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने “बचाव ही बेहतर सुरक्षा है” का संदेश देते हुए नागरिकों को आग से बचाव के लिए सावधान रहने की सलाह दी। 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस सप्ताह में फायर सेफ्टी, अवेयरनेस ड्राइव, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण सत्र जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के तरीके बताएंगे जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि मल्टीप्लेक्स, बहुमंजिला इमारतों, शिक्षण संस्थानों और हॉस्पिटल में आग बुझाने के तरीके समझाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। फायर कर्मचारी आग बुझाने और इमारत से लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रदर्शन करेंगे। गुप्ता ने बताया कि यह सप्ताह 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक यार्ड में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद 67 अग्निशमन कर्मियों की याद में मनाया जाता है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, जिला सेनानी सूरजपुर, नगर सेना के कर्मचारी और फायर कर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *