सरपंच ने बच्चों की मुफ्त कोचिंग शुरू की

बकावंड | बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में शिक्षा को बेहतर बनाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देने पंचायत की बैठक सरपंच संतोष कुमार कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गांव के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लास और योग-व्यायाम की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। इसकी शुरूआत की जा चुकी है, जिसमें पहली से पांचवीं तक के बच्चों को शाम 5:30 से 6:00 बजे तक और छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को 6:00 से 6:30 बजे तक सरपंच खुद बच्चों को पढ़ाएंगे। शुरुआती दिन लगभग 30 से 40 बच्चे कोचिंग क्लास में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *