सरपंच पर घर में घुसकर महिला से मारपीट का पर्चा दर्ज

शहीद भगत सिंह नगर में एक सोशल मीडिया रिपोर्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आपराधिक केस में तबदील हो गया है। एक स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती की शिकायत पर पुलिस ने इलाके के सरपंच संजय तिवारी, उसके सहयोगी आकाश और 20–25 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता, धमकी और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने के आरोपों में मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया है कि वह एक मीडिया संस्थान में रिपोर्टर के तौर पर काम करती है और हाल ही में उसने इलाके की जनसमस्याओं को लेकर सरपंच संजय तिवारी के खिलाफ एक सोशल मीडिया रिपोर्ट साझा की थी। युवती का कहना है कि इसी रिपोर्ट को लेकर सरपंच और उसके समर्थक उससे नाराज़ थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 190(2) (गैरकानूनी जनसमूह का हिस्सा होना) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपों की पुष्टि तथ्यों के आधार पर की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपियों की भूमिका और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद अज्ञात लोगों की पहचान में जुटी है। पथराव और जान से मारने की धमकी देने का आरोप सोशल मीडिया रिपोर्ट से नाराज़गी को बताया हमले की वजह, जान का खतरा बताया महिला के घर के बाहर जमा हुए लोग। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने युवती को गली में घेर लिया और उसके साथ अश्लील भाषा का प्रयोग किया। युवती का दावा है कि जब वह जान बचाने के लिए अपने घर में घुसी, तो आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर उससे मारपीट व बदतमीजी की गई। युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब घर के भीतर मारपीट हो रही थी, उसी समय बाहर खड़े 20–25 अज्ञात लोगों ने मकान पर ईंट-पत्थर बरसाए। शोर सुनकर जब लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटनाक्रम से वह दहशत में है और उसे अपनी जान का खतरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *