ब्यावर| यूआरसी कैंटीन में नसीराबाद स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर ने शुक्रवार को किया निरक्षण। नसीराबाद स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर नीरज कुमार और कैंटीन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभात कुमार निरीक्षण के लिए ब्यावर आये थे और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मानवेंद्र सिंह के साथ पूर्व सैनिकों की समस्याओं से रूबरू हुए। जिसमें ब्यावर यूआरसी कैंटीन को एक ही महीने में दो बार ग्रॉसरी और दो बार लिकर लाने, पूर्व सैनिकों की जरूरत के समान ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध कराने की व्यवस्था जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया। कैंटीन में लगाए अनुबंध कार्मिकों का मानदेय तुरंत बढ़ाने का आदेश दिया। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन संरक्षक कमांडर डॉ. सिंह भाटी, कैप्टन रामेश्वर प्रसाद, कैप्टन पंचम सिंह, पेटी ऑफिसर श्रवण सिंह भाटी, राधावल्लभ महेश्वरी, सुरजीत सिंह, मानसिंह, फतेह सिंह, नरेंद्र पाल पद्मावत, गोविंदराम, खुम सिंह भाटी, धन्ना सिंह गुलाबचंद सहित सैनिक मौजूद थे।


