सरपंच मीट में ग्रामीण विकास पर चर्चा हुई

लुधियाना| सीटी यूनिवर्सिटी में सरपंच मीट 2025 का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न गांवों के सरपंचों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास और चुनौतियों पर चर्चा हुई। सरपंचों ने अपने अनुभव साझा किए। संवाद सत्र में गणमान्य व्यक्तियों ने विचार रखे। पंजाबी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी नजर आई। चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने ऑनलाइन जुड़कर ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण और सतत विकास पर जोर दिया। वाइस चांसलर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने सरपंचों का आभार जताया। ब्रांडिंग और डिजिटल हेड डिप्टी डायरेक्टर स्कूल कनेक्ट करन भारद्वाज ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने डिजिटल तकनीकों से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *