धौलपुर की सरमथुरा थाना पुलिस ने अवैध चंबल बजरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने पत्थर, गैंगसा मशीन व 25 ट्रॉली अवैध बजरी के स्टॉक को जब्त किया है। जिसको लेकर वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सरमथुरा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी को लेकर एसपी सुमित मेहरडा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने सीओ सरमथुरा नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में संचालित पत्थर की गैंगसा पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में बजरी के स्टॉक को जब्त किया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बजरी कारोबारी खरेर नदी से आगे करौली रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शिवनारायण इंटरप्राइजेज गैंगसा के अंदर अलग-अलग दो स्थानों पर अवैध चंबल बजरी का स्टॉक कर रहे हैं। जिस सूचना पर पुलिस की टीम ने छापामार कर करीब 25 ट्रॉली लगभग 150 टन बजरी के स्टॉक को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बजरी के स्टॉक को जब्त कर फॉरेस्ट एक्ट और वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस बजरी स्टॉक के मालिक की तलाश कर रही है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अनूप सिंह के साथ एएसआई अशोक सिंह, कॉन्स्टेबल जसवंत, भरोसी, रामबदन सिंह और अवधेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कंटेंट:- नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा


