पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एण्ड ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट, जयपुर की ओर से “सरकारी खरीद में पारदर्शिता’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 23-24 दिसम्बर “सरसों अनुसंधान केन्द्र में आयोजित किया गया। संस्थान के संयुक्त निदेशक परशुराम सैनी (राज० लेखा सेवा) ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरेश ठकराल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीएफएमटीआई ने किया। संस्थान सभी संभाग स्तरों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव उपस्थित रहे एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का भरतपुर संभाग में आयोजन किए जाने पर संस्थान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारी भविष्य में होने वाले उपापन सम्बन्धी कार्यों को बेहतर रूप से सम्पादित कर सकेंगे जिससे राज्य सरकार के विभिन्न प्रोजेक्ट्स समय पर एवं बिना किसी कानूनी अड़चन के पूरे हो सकेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भरतपुर संभाग के विभिन्न विभागों के 57 अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। विषय विशेषज्ञ के रूप में अतिरिक्त हरीश लढ्ढा, निदेशक वित्त, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, सावन गर्ग, कोषाधिकारी, बारां, आशीष शर्मा, कोषाधिकारी कोटा तथा योगेन्द्र बागड़ा, सहा० निदेशक पीएमपीएफटी रहे।


