उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर कीर्तिराज होटल के पास सरसों के तेल से भरा एक टेंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंकर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर घायल हो गया। इधर, तेज टेंकर पलटने की सूचना जैसे ही गांव में लगी तो सैकड़ों ग्रामीण खाली बर्तन, बाल्टी और ड्रम लेकर मौके पर पहुंचे। हर किसी में तेल लूटकर ले जाने की कोशिश में जुट गया। सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक हितेश यादव जाब्ते के साथ मौके पर आए। जिन्हें तेल भर रहे लोगों को खदेड़ते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, केबिन में फंसे चालक को बड़ी मशक्कत से बाहर निकलाकर हॉस्पिटल पहुंचाया गय। जहां उसका इलाज जारी है। ढलान पर टेंकर न्यूट्रल करने से हुआ हादसा
जानकारी अनुसार टैंकर गुजरात के कांडला से सरसों का तेल लेकर मध्यप्रदेश के नीमच जा रहा था। इसी दौरान गोगुंदा हाईवे टेंकर अनियंत्रित हो गया। माना जा रहा है कि चालक ने ढलान पर टेंकर को न्यूट्रल कर दिया। जिससे टेंकर असंतुलित होकर चट्टान से टकराया गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा सरसों का तेल सड़क किनारे बहने लगा। इसकी सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और खाली बर्तन लेकर तेल भरने में जुट गए। ने क्रेन की सहायता से टेंकर को खड़ा करवाया। मामले में आगे जांच जारी है। इनपुट: गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा


