भीलवाड़ा | भीलवाड़ा सरस डेयरी बायो गैस से बिजली बना रही है। भीलवाड़ा दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक बिमलकुमार पाठक द्वारा बुधवार को बायो गैस से बिजली बनाने वाले संयंत्र का उदघाटन किया गया। भीलवाड़ा डेयरी के प्लांट से निकल रहे गंदे पानी को संघ में स्थापित ईटीपी प्लांट में ट्रीटमेंट के माध्यम से बायो गैस बनाई जा रही है। उसी बायो गैस को प्यूरीफाई करने की तकनीक हाल में डेयरी में स्थापित की गई। साथ ही प्यूरीफीड बायो गैस से चलने वाले इलेक्ट्रिकल जनरेटर क्षमता 50 केवीए की स्थापना की गई। इस संयंत्र से रोज 400 से 500 यूनिट का प्रोडक्शन होगा। उत्पादित बिजली को डेयरी प्लांट के संचालन के लिए काम में लिया जाएगा। यह संयंत्र वातावरण के अनुकूल होगा। साथ ही राजस्थान कॉ-ऑपरेटिव डेयरी क्षेत्र द्वारा लगाने वाला यह पहला प्लांट है, जिसमें बायो गैस से बिजली का उत्पादन हो रहा है।


