सरहद से समंदर मोटरसाइकिल रैली 22 से:वाघा बॉर्डर से होगी शुरू, श्रीगंगानगर से होते हुए निकलेगी, मुम्ब्ई में एक को समापन

भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस समारोह के तहत ‘सरहद से समंदर’ मोटरसाइकिल अभियान 22 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन दोपहर 1:30 बजे अमृतसर के वाघा बॉर्डर से शुरू होने वाले अभियान को भारतीय तटरक्षक बल के पश्चिमी क्षेत्र कमांडर, महानिरीक्षक भीष्म शर्मा और बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझले झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भारतीय तटरक्षक बल के क्षेत्रीय मुख्यालय (पश्चिम) की ओर से आयोजित रैली में 10 दिन में 2,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह यात्रा भारत के सीमावर्ती जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, वडोदरा, दमण होते हुए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर 1 फरवरी को तटरक्षक दिवस को संपन्न होगी। यह अभियान भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय तटरक्षक बल के अदम्य समर्पण और साहस को इंगित करने के लिए चलाया गया है। यह रैली राष्ट्रीय सुरक्षा में तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण भूमिका, समुद्र में सतर्कता और भारत की गौरवशाली समुद्री विरासत को प्रदर्शित करेगी। यह अभियान राष्ट्रीय एकता, पर्यावरणीय जागरुकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करेगा। सरकार के फि ट इंडिया मूवमेंट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ओ और स्वच्छ भारत अभियान को रैली उजागर करेगी। यह अभियान भावनात्मक दृढ़ता, कल्याण और टीमवर्क को बढ़ावा देगा। यात्रा के दौरान, तटरक्षक बल के कर्मी विभिन्न स्कूलों में छात्रों से संवाद करेंगे और जागरूकता अभियान चलाएंगे,।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *