सरिस्का में टाइग्रेस ST-9 की छलांग VIDEO:टाइगर एसटी 2304 जिप्सी के आगे से धीरे-धीरे निकला और वाटर हॉल पर पानी पिया

सरिस्का में काला कुआं वाटर हॉल के पास टाइग्रेस एसटी 9 पानी के ऊपर से छलांग लगाते दिखी। वहीं पास में सबसे ताकतवर टाइगर एसटी 2304 जिप्सी के सामने से धीरे-धीरे निकला। टूरिस्ट ने आसपास टाइगर व टाइग्रेस देखे। ऐसा नजारा देख टूरिस्ट के चेहरे खिल गए। अब आए दिन सरिस्का में टाइगर व टाइग्रेस की साइटिंग होती है। अलवर शहर के निकट बफर जोन में टाइगर का कुनबा काफी बढ़ गया है। सरिस्का में सोमवार को सुबह की सफारी के घूमने आए टूरिस्ट के लिए बड़ा अच्छा दिन रहा। जिनको कुछ ही मिनट में एक नहीं दो-दो टाइगर दिख गए। टाइग्रेस की अद्भुद साइटिंग रही। जो पानी के ऊपर से छलांग लगाते हुए दिखी। वहीं टाइगर एसटरी 2304 जिप्सी के आगे से धीरे-धीरे निकला। जिसको काफी नजदीक से टूरिस्ट ने देखा। ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है। एक ही जगह दो-दो टाइगर कम ही दिखते हैं। इससे पहले यहां टाइगर एसटी 21 दिखता था। लेकिन जब से टाइगर एसटी 2304 यहां आया। एसटी 21 यहां से दूर निकल गया। जिसके कारण अब यहां नहीं दिखता है। वैसे भी इन दोनों टाइगर के बीच में टैरेटरी को लेकर संघर्ष हुआ है। बीच में टाइगर एसटरी 24 के नाक पर घाव भी दिखा था। जो माना जा रहा था कि यह दोनों टाइगर की फाइट के कारण हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *