सरूप रानी कॉलेज की बॉक्सिंग टीम को 4 मेडल

अमृतसर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा खालसा कॉलेज अमृतसर में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज (महिला) की बॉक्सिंग टीम ने चार पदक जीते। टीम ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। बीए सेमेस्टर-2 की छात्रा महिकदीप कौर ने 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं बीए सेमेस्टर-4 की वंदना शर्मा, बीए सेमेस्टर-2 की नवजोत कौर तथा बीएससी सेमेस्टर-6 की हरअमृत कौर ने विभिन्न भार वर्गों में कांस्य पदक जीते। कॉलेज की प्राचार्या मैडम किरणजीत बल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस सराहनीय उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *