हीरानगर क्षेत्र में एक छात्रा ने युवक पर छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर युवराज प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे परेशान कर रहा है। कहीं भी आने-जाने के दौरान पीछा करता है। बात करने का दबाव बनाता है।


