युवती ने करीबी रिश्तेदार पर दर्ज कराया रेप का केस, आरोपी फरार

आजाद नगर पुलिस ने सोमवार को 23 साल की युवती की शिकायत पर उसके करीबी रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है, तलाश की जा रही है। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार पीड़िता ने बताया कि जब वह 14 साल की थी, तब एक दिन रिश्तेदार ने उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह शोषण करने लगा। मेरी शादी हो गई तो ससुराल आ गया और धमकाने लगा। मैंने बच्चे को गोद में लिया और आरोपी को धक्का देकर भाग गई। रात में पति के आने पर उसे बात बताई। पहले शादी से मना कर दिया फिर दुष्कर्म किया उधर, तेजाजी नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर इलाके में रहने वाले आकाश परमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहले आकाश से दोस्ती थी। तब आकाश शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मैंने ठुकरा दिया। अब मेरी शादी किसी अन्य से हो गई। इसके बाद आरोपी मेरे घर पहुंचा और धमकाकर दुष्कर्म किया। अब ब्लैकमेल कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *