शहर की हर प्रमुख सड़क पर अघोषित बस स्टैंड नजर आने लगे हैं। इनमें मरीमाता, राजकुमार ब्रिज के पास, गंगवाल बस स्टैंड के बाहर, वैष्णव स्कूल के पास के इलाके प्रमुख हैं। यहां हर दिन बसें खड़ी कर यात्री बैठाए जाते हैं। चित्र पीपल्याहाना ओवर ब्रिज का, इसके नीचे हर दिन बसें खड़ी रखकर यात्री बैठाए जा रहे हैं।


