सर्किट हाउस के पास हादसा टला:बीच सड़क पर सुबह-सवेरे ट्रोला पलट गया, कोई घायल नहीं

बीकानेर के सर्किट हाउस के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसा टल गया। यहां एक भारी भरकम ट्रेक्टर ट्रोला पलट गया। तेज स्पीड के चलते अचानक रोकने के कारण ट्रोला पलट गया। इसमें रखा सामान भी बिखर कर सड़क पर आ गया। फिलहाल पुलिस ने रास्ता खुलवा दिया है। सर्किट हाउस के ठीक सामने जयपुर रोड पर ये ट्रोला मंगलवार सुबह आया। स्पीड के बीच में ही अचानक ब्रेक लगने से ट्रोला पलट गया। ट्रोले के अंदर कट्‌टे रखे हुए थे, जिसमें मिट्‌टी भरी हुई थी। घटना के वक्त आसपास के लोग भ्रमण पर थे। ट्रोला गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे भ्रमण कर रहे लोग यहां पहुंच गए। ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रोले के अंदर मिट्‌टी से भरे कट्‌टे थे, जो सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। मंगलवार को देवनारायण जयंती के अवकाश के दिन स्कूलों में छुट्‌टी के कारण यहां ट्रेफिक कम था। ऐसे में वाहनों की कतार ज्यादा लंबी नहीं लगी। रास्ते पर भी ज्यादा लोग नहीं थे, ऐसे में बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रोले को हटाया गया। पुलिस ने ट्रोले के चालक से पूछताछ शुरू की है कि हादसा कैसे हुआ और वो इस तरफ क्यों आया था? दरअसल, सर्किट हाउस के सामने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री नहीं है। टाऊन हॉल के आगे से होकर भारी वाहन जयपुर की ओर मुड़ जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *