सर्दियों में पक्षियों और स्ट्रीट डॉग्स की मदद को आगे आएं : करिश्मा गौतम

सनातन धर्म सुरक्षा परिषद के महत्वपूर्ण विभाग ‘पक्षी दाना विभाग’ की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष करिश्मा गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रसिद्ध गौकथा वाचक पंडित अवन कुमार पाराशर, जो 28 दिसंबर से कठिन अन्न अनशन पर हैं और सीनियर सिटीजन सेल के अध्यक्ष एडवोकेट दविंदर गौतम उपस्थित हुए। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष करिश्मा गौतम ने कहा कि सर्दियों के मौसम में पक्षियों और स्ट्रीट डॉग्स को भोजन, पानी और गर्माहट की सख्त जरूरत होती है। उन्होंने समाज से अपील की कि पक्षियों के लिए सुरक्षित और सूखे स्थानों पर दाना-पानी की व्यवस्था करें । स्ट्रीट डॉग्स को ठंड से बचाने के लिए उन्हें पुराने कंबल, दरी उपलब्ध करवाएं । आवारा कुत्तों को दूध और रोटी खिलाकर उनके भोजन की आवश्यकता को पूरा करें। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवन कुमार पाराशर ने समाज को बेजुबानों की सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर घूमने वाली गौ माता और नंदी महाराज को गौशालाओं तक भिजवाना और बीमार जीवों का उपचार करना संस्था की प्राथमिकता है। संस्था ने अंत में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों, गौवंश और स्ट्रीट डॉग्स की सेवा में पूर्ण सहयोग दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *