सर्दी का ऑडिट:25 साल में सबसे ठंडा रहा दिसंबर का पहला पखवाड़ा

रविवार को दिसंबर का पहला पखवाड़ा बीत जाएगा। दिसंबर के इन 15 दिनों में 25 साल बाद सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। 15 में 9 दिन पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। इससे पहले वर्ष 2000 में दिसंबर के पहले पखवाड़े में 8 दिन पारा 10 डिग्री से नीचे रहा था। इस बार ऐसी की ठंड का सिलसिला नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ही शुरू हो गया था। पिछले करीब एक हफ्ते से सीजन की सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। सीजन में मौजूदा दौर ठंड का तीसरा दौर है। तेज ठंड के इस तीसरे दौर में 9 दिसंबर से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ था। इस दिसंबर की शुरुआत में पहले 2 दिन पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। 3 तारीख से 6 तारीख तक यह स्थिति हो गई थी कि एक दिन पारा 15.8 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम डाटा विश्लेषक एके शुक्ला के मुताबिक वर्ष 2000 से 2024 तक 25 साल में दिसंबर के पहले पखवाड़े में 10 वर्ष ऐसे भी रहे जब एक भी दिन पारा 10 डिग्री से नीचे नहीं आ सका। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इस ठंड की खासियत… 15 दिन में चार कोल्ड डे रहे। तीन दिन कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। {दो बार शीत लहर और एक बार तीव्र शीत लहर चली। {पिछले साल दिसंबर में पूरे महीने में एक भी दिन शीत लहर नहीं चली थी। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान का अंतर 20.7 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को दिन का तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले इसमें 2.5 डिग्री का इजाफा हुआ। रात का तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बादल छटने के कारण शनिवार को तेज धूप निकली। इस कारण सोलर रेडिएशन तेजी से हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *