साल की आखिरी लोक अदालत:21 हजार मामले निपटे, ‌‌50.74 करोड़ रुपए जमा हुए

शनिवार सुबह 10:30 बजे इस साल की आखिरी लोक अदालत की शुरुआत की गई। लोक अदालत की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान जिला न्यायालय में लंबित मामलों में से 21 हजार 388 मामलों निपटारा किया गया। इसमें कुल 50 करोड़ 74 लाख 36 हजार 663 रुपए राशि प्राप्त की गई। लोक अदालत में राजीनामे के एक मामले में 39 लाख 15 हजार रुपए का समझौता किया गया। बता दें कि 30 जनवरी 2024 को बस का ड्राइवर द्वारा टीजी और लापरवाही से बस चलने के कारण एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद दुर्घटना में घायल यात्रियों ने मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम के तहत बीमा कंपनी टाटा एआईजी के समक्ष दावा आवेदन किया। शनिवार को लोक अदालत में घायलों और बीमा कंपनी के बीच समझौता करवाते हुए मुआवजा राशि 39 लाख 15 हजार रुपए का चेक दिलवाया गया। ट्रैफिक चालान के 718 मामले निपटे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *