सर्द हवाओं से ठिठुरा सागर, सुबह से छाया कोहरा:रात का पारा 2 डिग्री लुढ़का; जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…

सागर में शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है। सर्द हवाओं और मध्यम कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह 10.30 बजे तक धूप नहीं निकली और वातावरण में धुंध छाई रही। पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। धूप निकली, लेकिन बेअसर रही
आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। शनिवार दोपहर के समय शहर में धूप-छांव का दौर चलता रहा, लेकिन धूप निकलने के बाद भी वह बेअसर रही। सर्द हवाओं के असर से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आई है। ग्रामीण इलाकों में भी बादल छाए रहे। चना और सब्जियों की फसलों पर खतरा
अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर चना और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को फसलों के खराब होने का डर है। इसे देखते हुए किसानों ने फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय शुरू कर दिए हैं। जनवरी के दूसरे हफ्ते से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद तेज सर्दी का दौर आएगा। इस बार दिसंबर महीने में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम साफ रहा। जनवरी में 15 से 20 दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है। कड़ाके की ठंड का दौर दूसरे सप्ताह में शुरू होगा, जो महीने के आखिरी तक बना रह सकता है। इससे पहले शुक्रवार को भी आधे प्रदेश में कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा देखा गया। सागर में पारे की चाल…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *