सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री पर पहुंचा

पाली | जिले में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को इसमें गिरावट दर्ज करते हुए तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 20.1 डिग्री से बढ़कर 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर चलती सर्द हवाओं के कारण आमजन को तेज ठिठुरन का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक देखने को मिला, जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मकर संक्रांति तक कोल्ड-डे हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *