सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, इंदौर में रहा कोल्ड डे:5 डिग्री तक गिरा तापमान, भोपाल में गिरी फुहार; कल मालवा-निमाड़ में बूंदाबांदी के आसार

सर्द हवाओं की वजह से सोमवार को पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर गया। दिन के तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई। इंदौर में जनवरी में पहला कोल्ड डे रहा। रविवार को दिन का तापमान 5 डिग्री लुढ़ककर 22.4 (-4) डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। रात भी कंपकपाने वाली रही। रात का तापमान 6 डिग्री लुढ़ककर 7.6 (-3)डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। भोपाल में एक ही दिन में पारा 3 डिग्री तक लुढ़क गया। मंगलवार को मकर संक्रांति पर भी मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल और बूंदाबांदी के आसार हैं। 15 जनवरी को आधे एमपी में बादल और बूंदाबांदी का अलर्ट है। इससे पहले सोमवार सुबह प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। भोपाल में कोहरे के साथ फुहारें गिरीं। ग्वालियर-चंबल में कोहरा रहा। उमरिया में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने कक्षा पहली से 8वीं तक सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी। इंदौर में 22 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
इंदौर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। कोहरे के कारण इंदौर आने-जाने वाली 22 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुई हैं। इंदौर से उड़ान भरने वाली 12 फ्लाइट्स 1 से 3 घंटे तक लेट हो गईं, जबकि इंदौर लैंड करने वाली करीब 9 फ्लाइट्स अपने तय समय से देर से पहुंचीं। रायसेन में टेम्प्रेचर 18 डिग्री से नीचे पहुंचा
रायसेन में तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। सिवनी में 18.4 डिग्री, धार-पचमढ़ी में 18.9 डिग्री, उज्जैन में 19 डिग्री, नर्मदापुरम में 19.4 डिग्री, इंदौर में 19.5 डिग्री, रीवा में 19.7 डिग्री, शिवपुरी, मलाजखंड-सीधी 20 डिग्री, गुना-रतलाम में 20.2 डिग्री जबलपुर में 20.3 डिग्री, नौगांव में 20.5 डिग्री, बैतूल में 20.7 डिग्री, उमरिया में 20.8 डिग्री, दमोह में 21 डिग्री, ग्वालियर में 21.2 डिग्री, सतना में 21.4 डिग्री, सागर में 21.8 डिग्री, खजुराहो में 22.4 डिग्री, मंडला में 22.8 डिग्री रहा। देखिए, मौसम की 10 तस्वीरें… 8 जिलों में बारिश, ग्वालियर-रतलाम में घना कोहरा
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम ने 3 रंग दिखाए। भोपाल समेत 8 जिलों में हल्की बारिश हुई। दमोह में सबसे ज्यादा 7 मिमी बारिश हुई। जबलपुर, सतना, टीकमगढ़, बैतूल, भोपाल, रीवा, उमरिया में बूंदाबांदी हुई। ग्वालियर-इंदौर समेत 15 जिलों में सुबह कोहरा रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार-सोमवार की रात में इंदौर में 7.6 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री, भोपाल में 10 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री और जबलपुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे ठंडा धार रहा। यहां रात का पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजगढ़ में 7 डिग्री, पचमढ़ी में 7.9 डिग्री, रतलाम में 8.5 डिग्री, गुना में 9 डिग्री, नौगांव में 9.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 10 डिग्री, टीकमगढ़ में 10.3 डिग्री, रायसेन में 10.7 डिग्री और रीवा में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मलाजखंड में विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर
सोमवार सुबह मलाजखंड में घना कोहरा रहा। यहां विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक रही। ग्वालियर, नर्मदापुरम, रायसेन, रतलाम, खजुराहो, नौगांव, सतना और उमरिया में विजिबिलिटी 500 से एक हजार मीटर दर्ज की गई। भोपाल, उज्जैन, शिवपुरी, राजगढ़, इंदौर, गुना, टीकमगढ़ में कोहरा रहा। भोपाल में सुबह 10 बजे के बाद ही धूप निकली। 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम नवंबर-दिसंबर में भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड
मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। नवंबर की बात करें तो भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। वहीं, दिसंबर में भी भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं। MP के 5 बड़े शहरों में जनवरी में ऐसा रहा सर्दी का ट्रेंड… भोपाल में 0.6 डिग्री पहुंच चुका टेम्प्रेचर
भोपाल में जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहीं, दिन में गर्मी का अहसास और बारिश का ट्रेंड भी है। 18 जनवरी 1935 को रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 0.6 डिग्री रहा था। 26 जनवरी 2009 को दिन में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हो चुकी है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश 6 जनवरी 2004 को हुई थी। वहीं, सर्वाधिक मासिक 3.8 इंच बारिश जनवरी 1948 को हुई थी। इंदौर में माइनस 1.1 डिग्री पहुंच चुका पारा
इंदौर में 16 जनवरी 1935 को तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 27 जनवरी 1990 को दिन का तापमान 33.9 डिग्री रहा था। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 6 जनवरी 1920 के नाम है। इस दिन 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। वर्ष 1920 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4 इंच दर्ज की गई थी। जबलपुर में रिकॉर्ड 1.1 डिग्री रहा था पारा
जबलपुर में भी जनवरी में ठंड-बारिश का ट्रेंड है। 7 जनवरी 1946 को रात का पारा रिकॉर्ड 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं, दिन का उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री 7 जनवरी 1973 को रहा था। इस महीने बारिश भी होती है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 24 जनवरी 1919 को 2.5 इंच हुई थी। इसी साल पूरे महीने 8 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। उत्तरी हवा आने से ग्वालियर सबसे ठंडा
उत्तरी हवाओं की वजह से प्रदेश का ग्वालियर-चंबल रीजन सबसे ठंडा रहता है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड देखें तो 2018 में तापमान 1.9 डिग्री और 2019 में 2.4 डिग्री दर्ज किया गया था। 24 जनवरी 1954 को रात का तापमान माइनस 1.1 डिग्री रहा था। ग्वालियर में जनवरी में बारिश भी होती है। साल 2014 से 2024 के बीच 9 साल बारिश हो चुकी है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 8 जनवरी 1926 को है। इस दिन 2.1 इंच पानी गिरा था। वहीं, 1948 में कुल मासिक बारिश 3.1 इंच हुई थी। उज्जैन में जीरो डिग्री रह चुका पारा
उज्जैन में 22 जनवरी 1962 को पारा 0 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 10 साल में टेम्प्रेचर 2 से 5.8 डिग्री तक रह चुका है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 11 जनवरी 1987 के नाम है। इस दिन सवा इंच पानी गिरा था। वहीं, सर्वाधिक कुल मासिक बारिश 2.2 इंच 1994 में हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *