सेज स्कूल अयोध्या नगर में धूमधाम से मनाया लोहड़ी:ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके बच्चे, भांगड़ा और गिद्दा से बढ़ा उत्साह

भोपाल के अयोध्या नगर स्थित सेज इंटरनेशनल स्कूल में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक अग्नि प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्रों में सजे बच्चों ने पंजाबी लोक संगीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्कूल परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप से गूंज उठा, जिस पर विद्यार्थियों ने भांगड़ा और गिद्दा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लोहड़ी से जुड़ी परंपराओं और इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी दी गई। विद्यालय की उपप्राचार्या ने इस अवसर पर कहा कि लोहड़ी का त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बच्चों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस तरह के आयोजन से न केवल बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उनमें सामूहिक भागीदारी और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास होता है। फोटो गैलरी में देखिए आयोजन की झलकियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *