सर्प मित्र राजा बारिक ने केक काटकर मनाया वर्ल्ड स्नेक डे

भास्कर न्यूज | सरायकेला वर्ल्ड स्नेक डे के अवसर पर वन एवं पर्यावरण संरक्षण प्रमंडल कार्यालय परिसर में सरायकेला के सर्प मित्र राजा बारिक द्वारा जागरूकता पूर्वक वर्ल्ड स्नेक डे मनाया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी की प्रमुख उपस्थिति में सर्प मित्र राजा बारिक ने केक काटकर वर्ल्ड स्नेक डे मनाया। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने सभी से सांपों से सुरक्षित एवं सतर्क रहने की तथा अनावश्यक रूप से सांपों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की। मौके पर सर्प मित्र राजा बारिक ने भी सांप के प्रति जनमानस को संवेदनशील होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सांप खतरनाक होने के साथ-साथ प्रकृति के सबसे सुंदर जीव भी हैं। बिना अपने प्राणों के भर के यह किसी पर हमलावर नहीं होते हैं। इसलिए सांप दिख जाने पर इनके साथ छेड़छाड़ नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला वन प्रमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक असित नायक व फॉरेस्टर सुनील महतो सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *