सर्राफा दुकान से सोने की चेन लेकर भागा युवक पकड़ाया:छतरपुर में 10 ग्राम था वजन; व्यापारियों ने पीछा कर दबोचा

छतरपुर की राम गली बजरिया में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान से सोने की चेन लेकर भागा एक युवक पकड़ा गया है। व्यापारियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के राम गली बजरिया में स्थित सर्राफा व्यापारी संदीप सोमी की दुकान पर हुई। युवक दुकान से करीब 10 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हो रहा था। जानकारी के अनुसार रामगली बजरिया स्थित मां लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संदीप सोनी की दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने दुकानदार से कहा कि उसे अपनी छोटी बहन के लिए सोने की चेन लेनी है। दुकानदार ने चेन दिखाई और सौदा तय होने पर चेन पैक करने के लिए दुकान के अंदर की ओर मुड़ा। इसी दौरान युवक ने मौका देखकर चेन उठाई और दुकान से भाग निकला। चोर-चोर की आवाज पर व्यापारी जुटे युवक के भागते ही दुकानदार ने जोर से “चोर-चोर” चिल्लाया। आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए और चारों ओर से उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर मंदिर के पास बने नाले के पास युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान विक्रम साहब सिंह के रूप में हुई है। व्यापारियों ने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी दुकान में आते, चेन देखते, सौदा करते और फिर चेन लेकर भागते हुए साफ दिखाई दे रहा है। चेहरा छुपाने के लिए कैप पहनी थी बताया गया है कि आरोपी ने सिर पर कैप (टोपी) लगा रखी थी, ताकि उसका चेहरा सीसीटीवी में साफ नजर न आए। वह पूरे समय सिर झुकाकर रखे रहा, जिससे कैमरे में उसकी बॉडी तो दिखी लेकिन चेहरा साफ नहीं आ सका। व्यापारियों का कहना है कि अगर आरोपी मौके पर नहीं पकड़ा जाता तो उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता। बाजार में अफरा-तफरी, सुरक्षा की मांग घटना के बाद सराफा बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। व्यापारियों ने पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *