भोपाल के करीब 30 इलाकों में सोमवार को 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें सर्वधर्म, ओल्ड सुभाषनगर, टीला जमालपुरा, बैरसिया रोड, बैरागढ़ रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर


