दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर सर्वहितकारी स्कूल बरनाला की शिशुवाटिका में कंजक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर तृतीय कक्षा तक की सभी बच्चियों ने भाग लिया। अध्यापिकाओं ने बच्चियों को मां दुर्गा अष्टमी एवं कंजक पूजन के महत्व के बारे में समझाया। स्कूल के प्रधानाचार्य एस के मलिक ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में हमारी परंपराओं के प्रति श्रद्धा और संस्कारों का विकास करते हैं।


