सर्विसिंग सेंटर में युवक को बेल्ट से पीटा,आरक्षक लाइन अटैच:गाड़ी बनवाने पहुंचा तो कर्मचारी बोला- थोड़ी देर रुको, गुस्से में दोस्त ने की पिटाई

बिलासपुर के तखतपुर में डायल 112 की गाड़ी की सर्विसिंग के दौरान एक बड़ा विवाद हो गया। सर्विसिंग सेंटर में आरक्षक के सामने ही युवक के साथ मारपीट की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले के सामने आते ही पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। तखतपुर में सर्विसिंग सेंटर में मारपीट, आरक्षक लाइन अटैच तखतपुर में एक सर्विसिंग सेंटर में मामूली बात पर मारपीट हो गई। गाड़ी की सर्विसिंग के लिए थोड़ी देर रुकने को कहने पर आरक्षक के साथ आए उसके दोस्त ने गुस्से में आकर वहां काम कर रहे युवक की पिटाई कर दी। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, नमन देवांगन ने तखतपुर थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि जेएमपी कॉलेज के सामने उसका सर्विसिंग सेंटर है। तखतपुर थाने में पदस्थ डायल 112 के आरक्षक रवि श्रीवास अपनी सरकारी गाड़ी की सर्विसिंग कराने सर्विसिंग सेंटर पहुंचा था। इंतजार करने के लिए कहने पर कर्मचारी को पीटा नमन देवांगन ने बताया कि उस समय एक अन्य गाड़ी की सर्विसिंग चल रही थी, इसलिए आरक्षक से कुछ देर इंतजार करने को कहा गया। इसी बात पर आरक्षक के साथ मौजूद उनके दोस्त राजेश यादव, निवासी पथरिया, गुस्से में आ गया और बेल्ट निकालकर सर्विसिंग कर रहे युवक के साथ आरक्षक के सामने ही मारपीट करने लगा। जब नमन देवांगन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी मारपीट की धमकी दी। घटना की जानकारी नमन देवांगन ने अपने पिता और भाजपा के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि काशी देवांगन को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को लेकर तखतपुर थाना पहुंचे। पुलिस को दी घटना की सीसीटीवी थाने में घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई और सर्विसिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए। इसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक रवि श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं मारपीट के मुख्य आरोपी राजेश यादव की तलाश की जा रही है। यह पूरी घटना तखतपुर नगर की बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *