भास्कर न्यूज |गिरिडीह जिला स्तरीय प्रथम कैरेम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में हुई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीएसई मुकुल राज व डीईओ मो वसीम अहमद, एडीपीओ प्रकाश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएसई ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर और प्रखंड स्तर पर एकल और युगल में 104 विजेता प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में अंडर 17 ब्वॉयज /गर्ल्स सिंगल एवं युगल कैरम प्रतियोगिता और अंडर-19 बॉयज/ गर्ल्स सिंगलं और युगल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 17 मई को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिला स्तर पर विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शील्ड देकर सम्मानित किया। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। राज्य प्रतियोगिता के लिए इन खिलािड़यों का चयन: अंडर- 17 एकल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रथम अंकित मोदी, शिवकुमार व बालिका वर्ग में जैनूब खातून और प्रीति कुमारी। युगल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मो तौसिक अंसारी, परवेज आलम, अभिनव राज, अंशु राज व बालिका वर्ग में अर्चना कुमारी, हसीना खातून, प्रीति कुमारी, हाजरा खातून। अंडर 19 के एकल प्रतियोगिता बालक वर्ग में शकिबुल हसन, कृष कुमार। बालिका वर्ग में स्वाति रानी, रिफत नाज। युगल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शाहिद रजा, मो सिराज, हिमाशु कुमार, आयुष कुमार। बालिका वर्ग में निशा कुमारी, आनंदिता आर्या, लीलावती कुमारी, अंजू कुमारी। मौके पर एपीओ प्रमोद जयसवाल, फील्ड मैनेजर मनीष कुमार, स्कूल प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा सहित क्युरि सदस्य के रूप में 14 फिजिकल टीचर मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसई व डीईओ ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी 17 मई को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


