मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उदयपुर संभाग की सलूंबर और कपासन विधानसभा में 99 प्रतिशत काम हो चुका है। इसके साथ ही अब नए शेड्यूल के तहत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। संभाग में मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण करने के काम में सलूंबर जिले की सलूंबर विधानसभा और चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन विधानसभा में 99% से ज्यादा मतदाता मैप कर लिए गए हैं। इसके अलावा संभाग का सलूंबर जिला ऐसा है जहां पर सभी गणना प्रपत्र पूर्णतः डिजिटाइज कर दिए गए हैं। उदयपुर के एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि परिगणना अवधि 11.12.2025 तक होगी। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।


