सलूंबर के आयुर्वेद शिविर में 326 मरीजों का उपचार:35 का पंचकर्म, 31 ऑपरेशन के लिए भर्ती, 78 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की

सलूंबर जैन बॉडिंग में राष्ट्रीय आयुष मिशन और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त देखरेख में आयोजित 10दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का सफल समापन हुआ।शिविर में कुल 326 मरीजों ने ओपीडी सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया,जिससे आयुर्वेद के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। शिविर के दौरान मरीजों में उत्साह देखने को मिला।विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, जांच और उपचार प्रदान किया गया। इन रोगों का हुआ उपचार शिविर के दौरान संधिवात,वातिक शूल,त्वचा रोग,रक्त विकार एवं बाल रोग से संबंधित मरीजों का उपचार किया गया। विशेष रूप से डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. जगन्नाथ वर्मा के निर्देशन में पंचकर्म चिकित्सा को लेकर मरीजों में विशेष रुचि रही। 35 मरीजों को विस्तृत पंचकर्म विधि से उपचारित किया गया। बाल रोग व स्वर्ण प्राशन,आयुर्वेद विभाग के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश मीणा द्वारा 42 बच्चों का स्वर्ण प्राशन संस्कार किया गया एवं उपचार प्रदान किया गया। एनसीडी रोगों की जांच डॉ. जितेन्द्र जोशी एवं डॉ.अश्विनी जोशी द्वारा,हृदय रोग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसे रोगों की जांच व परामर्श किया गया,78 लोगों की एनसीडी(गैर-संचारी रोग)स्क्रीनिंग की गई। शल्य चिकित्सा व स्त्री रोग सेवाएं शल्य चिकित्सा विभाग में डॉ. सुनील कुमार,डॉ.जीत पटेल, डॉ. सतीश गुसर,डॉ. लोकेश पांचाल एवंडॉ. प्रियंका जैन द्वारा 31 मरीजों की अर्श एवं भगंदर रोग के लिए स्क्रीनिंग कर,ऑपरेशन हेतु भर्ती किया गया। स्त्री रोग संबंधी सेवाएं डॉ.रीना मीणा एवं डॉ.ममता जोशी द्वारा प्रदान की गईं। योग और आयुर्वेद का समन्वय शिविर में योग सत्रों का भी आयोजन किया गया।मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार योगासन बताए गए।योग अभ्यास के माध्यम से मरीजों ने शारीरिक एवं मानसिक संतुलन में सुधार का अनुभव किया। यह शिविर आयुर्वेद के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।सफल आयोजन से यह सिद्ध हुआ कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति गंभीर रोगों के उपचार में प्रभावी है। शिविर के माध्यम से आयुर्वेद की पुरानी और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सफल रहा।आने वाले समय में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करने की योजना है। डॉ. जितेन्द्र जोशी,सहायक नोडल अधिकारी,जिला सलूंबर,डॉ. अत्तर हुसैन,शिविर प्रभारी डॉ. सीताराम गुप्ता,सहायक शिविर प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *