सलूंबर पुलिस 60-90 दिन में मामले निपटाने में अव्वल:2025 में 3.57% पेंडेंसी, अपराध नियंत्रण में बनी राज्य में मिसाल

सलूम्बर पुलिस ने साल 2025 में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय के क्षेत्र में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। जिले ने नवीन विधिक प्रावधानों के तहत दर्ज अधिकांश मामलों का 60 और 90 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में निपटारा कर राजस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया है। लूट की घटनाओं में 55.88% और चोरी के मामलों में 10.11% की कमी साल 2025 में सलूम्बर जिले की कुल पेंडेंसी दर मात्र 3.57 प्रतिशत रही, जो राज्य में दूसरा सबसे कम आंकड़ा है। पुलिस थानों में सेमारी में 0.61%, कृण में 1.30% और गींगला में 1.90% पेंडेंसी दर्ज की गई। बेहतर पुलिसिंग के कारण जिले में अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। कुल BNS/IPC अपराधों में 7.04% की गिरावट दर्ज की गई। विशेष रूप से, लूट की घटनाओं में 55.88% और चोरी के मामलों में 10.11% की कमी आई। आबकारी और विशेष अधिनियमों के तहत भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में विशेष व स्थानीय अधिनियमों के तहत 14.53% अधिक और आबकारी अधिनियम में 15.61% अधिक मामले दर्ज किए गए। अक्टूबर माह में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान अवैध शराब के 92 प्रकरण दर्ज हुए। यातायात जागरूकता अभियानों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। सड़क दुर्घटनाओं में 17% की कमी दर्ज की गई, जबकि इन हादसों में होने वाली मृत्यु के मामलों में 18% की गिरावट आई। पुलिस ने वर्ष 2025 में कई गंभीर हत्या के मामलों का त्वरित खुलासा किया। कृण थाना क्षेत्र में एक वृद्धा की हत्या का मामला 4 दिन में सुलझाया गया, वहीं सेमारी क्षेत्र में महिला और मासूम की हत्या के आरोपियों को 3 दिन के भीतर गिरफ्तार किया गया। चोरी, नकबजनी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 24 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और मंदिर की दानपेटी चोरी के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकबजनी के मामलों में 25 लाख रुपए से अधिक का माल बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और मोटर चोरी करने वाले एक गिरोह का भी पर्दाफाश किया। NDPS अधिनियम के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए मादक पदार्थों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई। वर्ष 2025 में NDPS अधिनियम के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 264 किलो अफीम, 123 किलो गांजा और 605 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया। इस दौरान 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जुआ, सट्टा और साइबर अपराधों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। जुआ खेलते हुए 64 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया और विदेशों में ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। अवैध खनन पर सख्ती अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कुल 29 बड़ी कार्रवाइयां,1,251 टन से अधिक खनिज जब्त,36 से अधिक आरोपी गिरफ्तार वारंटियों व टॉप अपराधियों पर शिकंजा 332 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,विशेष अभियानों में 50 वारंटी निस्तारित18 थाना स्तर व 6 जिला स्तर के टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार12 इनामी बदमाश दबोचे गए युथ सीएलजी से सामाजिक जुड़ाव अपराध, नशा और असामाजिक गतिविधियों पर रोक के लिए जिला स्तर पर 30 सदस्यीय युथ सीएलजी थाना स्तर पर 184 युवा सदस्य नामित सलूम्बर पुलिस बनी भरोसे का नाम वर्ष 2025 में सलूम्बर पुलिस ने कानून का राज, त्वरित कार्रवाई और जनविश्वास की मजबूत मिसाल कायम की है। अपराध नियंत्रण, तस्करी रोकथाम और जनता की सुरक्षा में यह वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *