वकील को हनीट्रैप में फंसाकर मांगे 40 लाख रुपए:महिला समेत दो गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर रेप मामला दर्ज करवाने की दी धमकी

वकील का अश्लील वीडियो बनाकर हनी ट्रेप में फंसाकर 40 लाख रुपए मांगे। वीडियो शेयर करने और रेप का मामला दर्ज करने की धमकियां भी दी है। पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए अब युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मामला बाड़मेर कोतवाली थाना इलाके शहर रॉय कॉलोनी रोड की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के बाड़मेर शहर निवासी प्रेम माली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट शुक्रवार को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया एक युवती प्रियंका ने झांसा देकर मुझे बुलाया। वहां पर मेरा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल कर रही है। 40 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। रुपए कमल सिहं नामक युवक को देने को कहा। पीड़ित ने 50 रुपए भी लड़की और युवक को दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया- पीड़ित ने बताया- रेप के झूठे मामले में फंसाने को लेकर परेशान किया जा रहा है। 40 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। रिपोर्ट पर जांच पड़ताल की उसमें पता चला कि एक महिला जो राजस्थान के बाहर की रहने वाली है। उसके ओर से धमकी देकर रुपए की डिमांड की जा रही है। हमने उससे रुपए भी जब्त किए है। महिला प्रियंका जो पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। फिलहाल दिल्ली में रहती है। साथी युवक कमलसिंह लक्ष्मी नगर बाड़मेर का रहने वाला है। अश्लील वीडियो बनाया पुलिस ने बताया कि महिला ने पीड़ित का एक अश्लील वीडियो बनाया गया। 40 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। सौंदा इनके बीच में कितने का हुआ इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दिए गए 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *