सलूंबर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सलूंबर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के गठन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत चीफ ऑफिसर (मुख्य अधिकारी) पद हेतु महेश कुमार जोशी तथा असिस्टेंट पद हेतु मुकेश कुमार मेहता, फाल्गुनी शर्मा एवं संचित सुहलका का चयन किया गया। चयन उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा दिनांक 5 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय सलूंबर में नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। बार एसोसिएशन ने किया सम्मान नियुक्ति के पश्चात जिला बार एसोसिएशन सलूंबर की ओर से चयनित अधिवक्ताओं के सम्मान में बार सभागार में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महेश जोशी एवं मुकेश मेहता सहित सभी चयनित अधिवक्ताओं का पगड़ी एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नियुक्त अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को त्वरित व प्रभावी न्यायिक सहायता मिलेगी। न्याय प्रणाली को मिलेगी मजबूती कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल की स्थापना से जिले में निशुल्क विधिक सहायता प्रणाली को मजबूती मिलेगी और न्याय तक आमजन की पहुंच और अधिक सशक्त होगी। इस अवसर पर संख्या में वकील,समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं समस्त बार एसोसिएशन के सदस्य एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


