सवाई माधोपुर में सर्दी का दौरा लगातार जारी है यहां शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई है जिसके चलते अब लोगों को ठंडी हवाएं गलत महसूस कर रही हैं गलन से लोगों की कपकपी बढ़ गई है। रविवार सुबह सवाई माधोपुर में ठंडी हवाएं चलती रही। सवाई माधोपुर में पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में बना हुआ है। एक सप्ताह का सवाई माधोपुर में तापमान सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी मंगलवार को भी यहां अधिकतम तापमान और न्यूनतम क्रमशः 24 और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 जनवरी को सवाई माधोपुर में आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से सवाई माधोपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 और 27 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के असर से सवाई माधोपुर में 27 जनवरी आंधी-बारिश होने की संभावना है। जिससे यहां तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।


