सवाई माधोपुर के राकेश शर्मा DIPR आयुक्त बनें:कार्यभार ग्रहण किया; जेडीए और एक्साइज विभाग में भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

सवाई माधोपुर जिले के निवासी आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा ने आज राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालते ही जिले सहित प्रशासनिक एवं पत्रकारिता जगत के प्रमुख लोगों ने खुशी जताई है। राकेश शर्मा कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं अपनी सेवाएं राज्य सरकार द्वारा राकेश शर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके समृद्ध प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और संतुलित नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है। सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले शर्मा इससे पूर्व स्वायत्त शासन विभाग, आबकारी विभाग (एक्साइज) सहित प्रदेश के कई अहम पदों पर सफलतापूर्वक सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में वे अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के पद पर कार्यरत थे। अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति को सरकार की मीडिया एवं जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *