सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी:दिन में तेज धूप से गर्मी का होने लगा एहसास

सवाई माधोपुर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में सर्दी का असर लगभग खत्म हो रहा है। यहां दिन में पड़ रही तेज धूप गर्मी का एहसास कराने लगी है। हालांकि अभी भी यहां रात को गलन बरकरार है। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान में एक सप्ताह में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में दिन का शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी यूं ही जारी रहेगी। इस दौरान यहां दिन में तेज धूप पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *