पाली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 30 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम को एक 30 वर्षीय युवक पैदल जा रहा था। इस दौरान पाली-जोधपुर रोड पर खारड़ा टोल नांके के पास अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। पेट के ऊपर से गाड़ी का चक्का निकलने से युवक का पेट फट गया। हादसे में उसकी आंतें-लीवर तक बॉडी से बाहर आ गए। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और युवक की शिनाख्त के प्रयास तेज किए। इधर पुलिस की एक टीम टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि हादसा किस वाहन से हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक संभवत मजदूर था। जो पैदल जा रहा था और इस दौरान हादसे का शिकार हो गया।


