सवाई माधोपुर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादल छाए रहे। यहां आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसी के साथ यहां पर शाम को ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया, जो की देर रात तक चलता रहा। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार और शुक्रवार को राजस्थान के कई संभागों में हल्की बूंदाबांदी की अलर्ट जारी किया गया है। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी दिखाई दिया है। यहां उत्तरी भारत की बर्फीली हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। सवाई माधोपुर शहर में शुक्रवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम में बदलाव होगा। इस सिस्टम का असर दो दिन जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग एरिया में रहेगा। इस दौरान यहां हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी पड़ने की संभावना है और यहां तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिसके बाद यहां तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। सवाई माधोपुर में मौसम का हाल सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


