सवाई माधोपुर में धूप में आई तेजी:दिन और रात के तापमान में दुगना अंतर, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

सवाई माधोपुर में अब धूप तेज होने लगी है। जिससे यहां लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। यहां सुबह से धूप में दिखने लगी है। यहां दिन‌‌ में तेज धूप से लोगों के पसीने आने लगे है। बुधवार सुबह यहां अच्छी धूप खिली हुई दिखाई दी। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की‌ गई। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले दस दिन में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा गया है। यहां अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में डबल अंतर बना हुआ है। आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार तक सवाई माधोपुर के तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होगी। इस दौरान सवाई माधोपुर में मौसम ड्राई रहेगा। 27 फरवरी से राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे यहां आसमान में बादल छाए रहने‌ और बारिश की संभावना है। जिसके बाद यहां तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *