सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान फिर से डबल‌ डिजिट में:घना कोहरा‌ और‌ धुंध से विजिबिलिटी 100 मीटर से कम

सवाई‌ माधोपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। जिससे लोगों को अब थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शुक्रवार को पूरे शीत लहर का दौर चलता रहा, लेकिन आसमान में बादल होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शनिवार सुबह यहां घना कोहरा देखा गया। इस दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही‌। न्यूनतम तापमान फिर से डबल डिजिट में शनिवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार सुबह 7 बजे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले दस दिन से पारा सिंगल डिजिट में ही बना‌ हुआ था, जो एक बार फिर डबल डिजिट में पहुंच गया। आगामी दिनों में मावठ पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन एक विक्षोभ बनने की संभावना है। जिससे बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है। तेज सर्दी से यहां धुंध और कोहरा भी पड़ रहा है। जिसका असर विजिबिलिटी पर भी पड़ा है। यहां सर्दी से बचने के लिए गांवों से लेकर शहर में चौक-चौराहों पर अलाव भी जलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से सवाई माधोपुर में सर्द हवाओं का दौर लगातार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *