सवाई माधोपुर में रातभर चलती रही धूलभरी हवाएं:तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज,​ चिलचिलाती​​​​​​​ धूप से लोग बेहाल

राजस्थान में शनिवार को कई शहरों में धूलभरी हवा चली। जिसका असर सवाई माधोपुर में देखने को‌ मिला। यहां शनिवार शाम को शुरू हुआ आंधी का दौर देर रात तक जारी रहा। जिससे यहां तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
वहीं रविवार सुबह फिर से सूर्यदेव ने रौद्र रूप दिखाया और यहां चिलचिलाती धूप देखी गई। जिससे लोग बेहाल नजर आए। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल
सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को‌ यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी समय में मौसम का हाल
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने आज से 23 अप्रैल से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हीटवेव और तेज गर्मी से राहत रहने की उम्मीद जताई है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत महसूस होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *