सवाई माधोपुर में सर्दी हुई कम:धूप खिलने से लोगों को सर्दी से मिली राहत, अधिकतम तापमान 22 डिग्री पहुंचा

सवाई माधोपुर में अब धीरे-धीरे सर्दी कम होने लगी है। यहां अब मौसम खुलने लगा है। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में कुछ दिन पहले तक जहां घना कोहरा छाया हुआ था। वहीं अब मौसम साफ दिखाई देने लगा है। सवाई माधोपुर में अब मौसम साफ होने से सूर्य देव के बराबर दर्शन होने लगे हैं। सुबह-सुबह धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। फिलहाल सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज कल से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और शीतलहर से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, 19 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलेगा। कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। उत्तरी हवा कमजोर होने और दिन में तेज धूप रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन में कोल्ड-डे जैसी स्थिति खत्म हो गई। वहीं, सुबह-शाम की गलनभरी तेज सर्दी से भी थोड़ी राहत मिली। आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह से यहां तेज सर्दी का दौर जारी था। सवाई माधोपुर में शीतलहर के चलते लोगों को कंपकंपी छूट रही थी। जिससे लोगों को राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *