उत्तरी भारत की बर्फीली हवाओं का असर अब सवाई माधोपुर में भी पड़ने लगा है। सवाई माधोपुर शहर में गुरुवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। इस दौरान यहां सुबह हल्की ठंडी हवाएं भी चली। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। जिसके कारण लोग अलाव तापते नजर आए। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यहां इस दौरान अच्छी धूप खिलने से लोगों ने दिन में सर्दी से राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस राजस्थान में एक्टिव होगा। जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। इस सिस्टम का असर दो दिन जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग एरिया में रहेगा। इस दौरान यहां हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी पड़ने की संभावना है और यहां तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिसके बाद यहां तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।


