सवाई माधोपुर में 2 युवक पानी की टंकी पर चढ़े:कोड्याई गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई रोकने और पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग

सवाई माधोपुर के बौली थाना क्षेत्र में आज कोड्याई गांव में 2 युवक अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से समझाइश की। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक कार्रवाई की गई थी, जो नियमों के खिलाफ थी। इस दौरान एक महिला भी गिरकर चोटिल हो गई थी। इस बीच टंकी पर चढ़े नवीन बैरवा पुत्र नारायण बैरवा और राजकुमार मीणा पुत्र राम खिलाड़ी मीणा ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने व कार्रवाई को रोकने की मांग की है। पुलिस के अनुसार- गांव में अटल सेवा केंद्र के लिए 40 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। जमीन को अतिक्रमण हटाकर पंचायत को सौंप दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। विरोध के दौरान ही एक महिला गिरकर चोटिल हो गई थी। बहरहाल, पुलिस प्रशासन दोनों युवकों से समझाने का प्रयास में कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासक पर लगाए आरोप
ग्रामीण विजेंद्र ने बताया- स्थानीय प्रशासक प्रेम देवी मीणा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पट्टेशुदा गरीब किसानों के भूखंडों को अतिक्रमण युक्त बताकर कार्रवाई करवाना चाहती है, जो नियम विरुद्ध है। वहीं खुद प्रशासक भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए हुए हैं। तहसीलदार दिनेश चंद्र मीणा, बौंली एसएचओ जगदीश सिंह सोलंकी सहित प्रशासनिक कार्मिक व पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। वहीं दोनों युवकों व ग्रामीणों से समझाइश कर मामले को शांत करवाने की कवायद की जा रही है। मामले में प्रशासक प्रेम देवी ने आरोपों को निराधार बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *