मंडीबामोरा| नगर में दो पक्षों में सवारी बैठाने को लेकर मारपीट हो गई । शिकायतकर्ता रहीश पिता कासिम खान (50) निवासी कुरवाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कुरवाई से बुकिंग की सवारी लेने के लिए मंडीबामोरा स्टेशन आया था। यहां सवारी बैठाने को लेकर गिरजा ने विकास यादव, आशीष यादव, अजय यादव, संदीप यादव के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने विकास पिता गिरजाशंकर यादव की शिकायत पर केस दर्ज किया है।


