सवाल- घर से 1650 किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा महावीर:जहां शव मिला वहां नक्सली इलाका, भाई ने कहा -सुसाइड नहीं कर सकता

इंदौर के सांवेर के भवानी नगर से लापता हुए महावीर चुण्डावत की मौत को परिवार सुसाइड नहीं मान रहा है। उनके भाई ने कहा कि वह सुसाइड नहीं कर सकता। आखिरी बार पिता से बात हुई तब उसने सुबह तक पहुंचने के लिए कहा। लेकिन वह यहां कैसे पहुंच गया। उसके पास डॉक्यूमेंट और अन्य सामान भी नहीं था। मोबाइल भी टूटा था। इसके ईएमआई नंबर से पुलिस ने हमसे संपर्क किया था।
राजसमंद राजस्थान में रहने वाला महावीर चुण्डावत 30 नवबंर की रात अपने घर के लिए सांवेर से निकला था। 10 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन उसके दो दिन पहले 8 को उसका शव झारखंड इलाके में रामगढ़ थाना इलाके में मिला। शव को लेने भाई मानवीर अकेले वहां पहुंचा था।
पुलिस अफसरों ने कहा कि उनके पास किसी तरह का सामान नही था। जो कपड़े उसने पहने थे। उसी में उसका शव मिला है। घर के लिए कमरे से जो सामान लेकर निकला था। वह भी उसके पास नहीं मिला है।
भाई मानवीर का कहना है कि उसका भाई सुसाइड नहीं कर सकता। वह 1 माह से खुद शादी की तैयारी कर रहा था। उसकी 26 नवंबर को बहन से भी बात हुई। तब उसने पसंद के कपड़े लेने के लिए कहां ओर बताया कि वह 1 दिसंबर की सुबह पहुंच जाएगा। उसका आखिरी कॉल भी पिता को ही हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रामगढ़ पुलिस ने मौके पर जहर की गोलियां पड़ी होने की बात कही थी। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने रिपोर्ट के लिए करीब 10 दिन में देने की बात कही थी। भाई मानवीर का कहना है कि उसका भाई जहर नहीं खा सकता। जरूर उसके साथ कुछ गलत हुआ है। उसके कमरे पर भी उसका सामान नहीं था।
पुलिस ने महावीर की लोकेशन निकालने की बात भी कही है। वहीं स्थानीय लोगों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। ताकि पूरे घटनाक्रम को लेकर सच्चाई सामने आ सके। महावीर के परिवार को भी पुलिस ने कॉल कर बुलाया है। उन्होंने कुछ समय बाद झारखंड जाने की बात कही है। इंजीनियर वर्क्स कंपनी में करता था काम
महावीर बाणगंगा इलाके में ही सांई टूल्स कंपनी में काम करता था। इसलिए इलाके में ही किराए से रहता था। सांवेर पुलिस से भी संपर्क कर परिवार उसके लोकल दोस्तों से बातचीत करेंगे। ताकि उसके इंदौर से निकलने के पहले किसी से बात हुई इस बात की जानकारी सामने आ पाए। ये खबर भी पढ़ें… रामगढ़ में मिला अज्ञात युवक का शव
इंदौर के सांवेर में रहने वाला महावीर सिंह चुण्डावत (30), 30 नवंबर से लापता था। उसकी 11 दिसंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन उससे 10 दिन पहले ही वह अचानक गायब हो गया। महावीर निजी कंपनी में काम करता था और परिवार को यह कहकर निकला था कि वह राजस्थान जा रहा है, लेकिन वहां वह पहुंचा ही नहीं। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *