लोहरदगा| गुमला जिले के आंजन धाम में युवा दिवस को लेकर 12 जनवरी को आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में इस वर्ष लोहरदगा गुमला जिले के साथ झारखंड प्रदेश और भारत के विभिन्न राज्यों के लोग सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में ऑनलाइन जुड़ेंगे। वहीं बजरंगबली के जन्म स्थली आंजन धाम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर देश के प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व विधायकों को आमंत्रण दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए आंजन धाम महोत्सव के संयोजक दिवाकर पाठक ने बताया कि सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ में लगभग सवा पांच लाख लोग शामिल होंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं आंजन धाम में होने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एक नई कीर्तिमान रचेगा। कुडू| राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पहले वर्षगांठ के मौके पर प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मौके पर कुड़ु बाजार ताड़ स्तिथ देवी मंडप परिसर में यजमान अजय वर्मा, कैलाश प्रसाद सहित अन्य को पुरोहित प्रदीप वैद्य ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। रामलला की आरती की गई। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण किया। मौके पर लाल विकास नाथ शाहदेव, अमित कु बंटू, आनंद सिन्हा, कुलदीप उरांव, ओमप्रकाश सोनी, सोनी देवी, निशा देवी, सुषमा वैद्य, कालिंदी वैद्य, सुजीत वैद्य सहित अन्य मौजूद थे।


