सवीना थानाधिकारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर:आरोपियों से मिलीभगत और लेनदेन के आरोप के बाद SP ने की कार्रवाई, प्रॉपर्टी व्यवसायी सुसाइड का मामला

उदयपुर SP योगेश गोयल ने सवीना थानाधिकारी भंवरलाल माली और कांस्टेबल सतपाल सिंह को लाइन हाजिर किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर को प्रॉपर्टी व्यवसायी के जहर खाकर सुसाइड करने के मामले में लगे मिलीभगत के आरोपों के बाद की गई है। जानकारी अनुसार इन पर आरोपियों से मिलीभगत और लेनदेन कर एफआर लगाने के आरोप लगे हैं। मृतक के परिजनों ने दंपती पर बेचे हुए प्लॉट के पैसे वापस मांग कर डराने-धमकाने के आरोप लगाए थे। मामले के अनुसार सवीना मठमार्ग निवासी कमलेश चौधरी (36) प्रॉपर्टी का काम करते थे। 6 माह पहले उन्होंने शाहिद और उसकी पत्नी को एक प्लॉट बेचा था। कुछ दिनों पहले दंपती प्लॉट पसंद नहीं आने की बात कहकर पैसे वापस मांगने लगा। इसी को लेकर दंपती कमलेश को डरा-धमका रहा था। इनसे परेशान होकर कमलेश ने 27 दिसंबर को जहर खा लिया। अगले दिन सुबह परिजनों ने उन्हें देखा और एमबी हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन, आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने एफआर लगा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *